हरियाणा मंत्रिमंडल की 2 नवंबर को होगी बैठक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे अध्यक्षता

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 01:57 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाण कैबिनेट की बैठक 2 नवंबर को सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय में होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें जिस दिन हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक है, उसी दिन ऐलनाबाद उपचुनाव का परिणाम भी आएगा। 30 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। 2 नवंबर को ऐलनाबाद की जनता को विधायक मिल जाएगा।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में ऐलनाबाद के विधायक एवं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने 27 जनवरी 2021 को इस्तीफा दिया था। वे हरियाणा में इनेलो से एकमात्र विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद से अभी तक यह सीट खाली थी, जिस पर अब उपचुनाव होगा। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरा एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। इन दिनों चुनाव प्रचार जोरो-शोरों पर है।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static