पीएम मोदी से मिल सकते हैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इस मुलाकात में तीन कृषि कानून के बाद हरियाणा की ताजा स्थिति व राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। वहीं तीन कृषि कानूनों के बारे में सरकार कैसे किसानों को समझा रही है, पर रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही हरियाणा में सरकार का एक साल पूरा होने पर भी चर्चा हो सकती है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले 2 दिन से दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे, यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात थी। इसके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने संगठन को लेकर मंथन किया था। प्रदेश में कुछ राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static