भूपेंद्र हुड्डा-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई-नेता प्रतिपक्ष, शैलजा-राज्यसभा कांग्रेस आलाकमान की लग सकती है अंतिम मुहर?

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 08:23 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान जल्दी ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिल सकती है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय आलाकमान ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष पद की कमान कुमारी शैलजा की जगह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दे दी जाए। शैलजा जो कॉंग्रेस आला कमान के काफी करीब हैं।उन्हें भी नाराज करने के मूड़ में आलाकमान नही हैं।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी शैलजा को अगस्त में होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में भेजा जाए। नेता प्रतिपक्ष कुलदीप बिश्नोई बनाये जा सकते हैं।फिलहाल आधकारिक रूप से इस मामले की पुष्टि नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा को देने पर लगभग सहमति जता रही है।            

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस इस निर्णय पर सहमति बनती नजर आ रही है कि पब्लिक में पूरा जनाधार रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी जाए। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के अंदर कांग्रेस आलाकमान की हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के अंदर रविवार को यह निर्णय लगभग अंतिम कगार पर आकर खड़ा हो गया है?? चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस आलाकमान यह चाहती है कि पंजाब में नवजोत सिद्धू व चरनजीत सिंह चन्नी का एक्सपेरिमेंट जो पंजाब में फ्लॉप है वैसा हरियाणा में न दोहराया जाए।

 चर्चा के अनुसार राहुल गांधी पहले दिन से इस मामले के पक्ष में नहीं थे कि कांग्रेस की कमान दीपेंद्र हुड्डा या किसी अन्य को दी जाए,अपितु किसी अनुभवी को दी जाए। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जिस तरह लखीनपुर मामले में दीपेंद्र हुड्डा लगातार प्रियंका गांधी के साथ रहे तथा उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। दीपेंद्र हुड्डा जिस तरह से प्रियंका गांधी के निकट उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान पहुंच गए। वह प्रियंका की कोर कमेटी के सभी सदस्यों को भी भाने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसीलिए प्रियंका गांधी भी यह संकेत अपनी टीम को दिए हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे अनुभवी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करने पर कांग्रेस मंथन कर रही है। प्रियंका गांधी का खुला समर्थन दीपेंद्र हुड्डा की वजह से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिल रहा है जानकारी के अनुसार हुड्डा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में घोषित किए जा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस प्रकार से पंजाब चुनावों से ठीक पहले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया और नवजोत सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया पंजाब के अंदर जो तजुर्बा कांग्रेश करना चाहती थी वह पिक नहीं बैठा तथा आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में सत्ता में आ गई। सब राजनीतिक आकलन करने के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस आलाकमान हरियाणा में बिना किसी तजुर्बे को किए प्रदेश कांग्रेस पद पर हुड्डा की नियुक्ति के साथ-साथ सारी कांग्रेस को एकजुट रखने के लिए प्रयासरत है। पंजाब में जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दरकिनार किया गया था जो कि नहीं उठाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले से ही राष्ट्रीय कांग्रेस में तथा गांधी परिवार के अत्यंत करीबी होने के कारण आलाकमान में एडजस्ट है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा के अंदर कांग्रेस संतुलन की राजनीति के तहत तथा 2024 के विधानसभा चुनावों को फोकस में रखते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दांव खेल सकती है। इसका एक कारण यह भी है कि आम आदमी पार्टी जिस तरह से 92 सीटें लेकर पंजाब के अंदर सत्ता पर काबिज हुई तथा उसके बाद लगातार हरियाणा में प्रतिदिन कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं इन परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस अब कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान यह भलीभांति जानती है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2014 से लेकर 2019 तक 9:30 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे तथा साडे 9 साल के कार्यकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में सभी जातियों को साथ में लेकर चलने का प्रयास किया।

चर्चा है कि जिस प्रकार से जी 23-  का सदस्य होने के बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले दिनों जी-23 के अधिकांश बड़े नेताओं को गांधी परिवार से मुलाकात करने के लिए भेजा वह कहीं ना कहीं भूपेंद्र हुड्डा के लिए लाभ का सौदा साबित हो रहा है। प्राप्त विवरण के अनुसार कांग्रेस आलाकमान अब कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। जानकारियां मिल रही है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो राजनीति कर रहे हैं उनके अनुभव तथा हरियाणा में संबंधों का लाभ कांग्रेस उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ही उठा सकती है। नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चर्चाओं के अनुसार कुलदीप बिश्नोई का नाम सबसे ऊपर है। गैर जाट  मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई पर डॉ  खेल सकती है। कुमारी शैलजा जो वर्तमान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं उनको किसी सूरत में राज करने के मूड में कांग्रेस आलाकमान नजर नहीं आ रही है। हरियाणा के अंदर अगस्त के अंदर दो राज्यसभा की सीटें रिक्त होने जा रही है। कांग्रेस के हरियाणा के अंदर 31 विधायक है कांग्रेस अपने विधायकों के दम पर एक राज्यसभा सीट पर विजय श्री हांसिल करना चाहती है।इस सीट पर कांग्रेस शैलजा को चुनाव लड़वा सकती है।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static