4 मई को पदभार संभालेंगे हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 03:34 PM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय के बाद एक बड़ा फेर बदल देखने को मिला है कुमारी सैलजा को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया है और अब ये जिम्मेदारी उदयभान को दी गई है। हाईकमान के इस फैसले के बाद से कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। अब ये सभी अपनी जिम्मेदारी 4 मई को चंडीगढ़ में संभालेंगे। कांग्रेस की इस टीम पर हाईकमान को काफी भरोसा है औऱ हुड्डा तो ये तक कह चुके हैं हरियाणा में होने वाले अगले चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static