हरियाणा में बेहद चौंका देने वाले आंकड़ों के साथ कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देखिए आज की लेटेस्ट रिपोर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 08:20 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस दिन पर दिन अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों की संख्या में आज सबसे ज्यादा 302 मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, जो अब तक के नए मामलों की सबसे बड़ी गिनती है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों में यह चौथी बार रिकॉर्ड टूटा है, इससे पहले बीते दिन ही 296, 1 जून को 265 नए मामले व 29 मई को 217 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज हुए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2954 मिले हैं, जिनमें से 1195 केवल गुरुग्राम से, 487 फरीदाबाद से, सोनीपत से 261, झज्जर से 103 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1089 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1842 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 132 मिले, फरीदाबाद में 69, महेन्द्रगढ़ (नारनौल), सोनीपत से 28-28, करनाल से 10, अंबाला व हिसार से 8-8, रोहतक से 7, नूंह से 6 और पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल व कुरुक्षेत्र से 1-1 कुल 302 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में सोनीपत से 10, गुरुग्राम से 4, सिरसा से 2, नूंह, पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र से 1 कुल 20 मरीज ठीक हुए हैं। यमुनानगर जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (3 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 132 1195 288 903
फरीदाबाद 69 487 168 309
सोनीपत 28 261 158 102
झज्जर 0 103 92 11
नूंह 6 78 66 12
अंबाला 8 69 40 27
पलवल 0 79 44 35
पानीपत 1 65 46 16
पंचकूला 1 27 26 1
जींद 0 32 24 7
करनाल 10 66 20 45
यमुनानगर 0 9 9 0
सिरसा 0 47 13 34
फतेहाबाद 1 25 7 18
भिवानी 1 45 6 39
रोहतक 7 97 11 85
महेन्द्रगढ़ 28 70 21 49
हिसार 8 61 5 56
रेवाड़ी 0 23 4 19
चरखी दादरी 0 13 1 12
कैथल 1 30 6 24
कुरुक्षेत्र 1 37 18 19
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 302 2954 1089 1842

 

कुल 23 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 23 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static