हरियाणा में आज एक नए रिकार्ड के साथ कोरोना पहुंचा 3281 पर, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2020 - 09:03 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस दिन पर दिन अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों की संख्या में जून महीने के चौथे दिन सबसे ज्यादा 327 मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं, जो अब तक के नए मामलों की सबसे बड़ी गिनती है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों में यह पांचवी बार व लगातार चौथी बार रिकॉर्ड टूटा है, इससे पहले बीते दिन ही 302, दो जून को 296, 1 जून को 265 नए मामले व 29 मई को 217 की गिनती के साथ रिकॉर्ड तोड़ नए मामले दर्ज हुए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 3281 मिले हैं, जिनमें से 1410 केवल गुरुग्राम से, 522 फरीदाबाद से, सोनीपत से 261, झज्जर से 105 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1123 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2134 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 215 मिले, फरीदाबाद में 35, रोहतक से 13, भिवानी से 12, रेवाड़ी से 11, करनाल, हिसार से 8-8, पलवल से 7, नूंह से 4, नारनौल, कैथल से 3, झज्जर, फतेहाबाद से 2-2, अंबाला, पानीपत, जींद, सिरसा से 1-1 कुल 327 मामले सामने आए हैं।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (4 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 215 1410 292 1114
फरीदाबाद 35 522 168 344
सोनीपत 0 261 158 102
झज्जर 2 105 92 13
नूंह 4 82 66 16
अंबाला 1 70 40 28
पलवल 7 86 48 38
पानीपत 1 66 51 12
पंचकूला 0 27 26 1
जींद 1 33 24 7
करनाल 8 74 25 48
यमुनानगर 0 9 9 0
सिरसा 1 48 13 35
फतेहाबाद 2 27 8 19
भिवानी 12 57 6 51
रोहतक 13 110 11 98
महेन्द्रगढ़ 3 73 21 52
हिसार 8 69 12 57
रेवाड़ी 11 34 12 22
चरखी दादरी 0 13 1 12
कैथल 3 33 6 27
कुरुक्षेत्र 0 37 18 19
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 327 3281 1123 2134


वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में रेवाड़ी से 8, हिसार से 7, करनाल, पानीपत से 5-5, गुरुग्राम, पलवल से 4-4 व फतेहाबाद से 1 कुल 34 मरीज ठीक हुए हैं। यमुनानगर जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है, इसके साथ ही पंचकुला भी कोरोना मुक्त होने के मुहाने पर है, यहां एक मरीज ही एक्टिव है।

कुल 24 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 24 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला, जींद से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static