हरियाणा के 19 जिलों से मिले 316 नए पॉजिटिव, आंकड़ा 3500 के पार, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 09:05 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस की मार दिन प्रतिदिन पड़ रही है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए मामलों सामने आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों की संख्या में जून महीने के पांचवें दिन 316 नए मामले रिकॉर्ड में दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि आज कई दिनों के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। आज कुल 86 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 3597 मिले हैं, जिनमें से 1563 केवल गुरुग्राम से, 581 फरीदाबाद से, सोनीपत से 261, झज्जर से 107 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1209 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2364 है।

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 153 मिले, फरीदाबाद में 59, चरखी दादरी में 22, पलवल में 14,  कुरुक्षेत्र में 12, रेवाड़ी में 11, हिसार में 9, करनाल में 7, अंबाला में 6, राेहतक और महेंद्रगढ़ में 4-4, फतेहाबाद और नूंह में 3-3, झज्जर, जींद और सिरसा में 2-2, कैथल, पानीपत और पंचकूला में 1-1 मामला सामने आया। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में गुरुग्राम में 40, महेंद्रगढ़ में 12, हिसार में 10, करनाल में 11, कुरुक्षेत्र में 5, फरीदाबाद. अंबाला में 3-3, फतेहाबाद और कैथल में 1-1 कुल 86 मरीज ठीक हुए हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (5 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 153 1563 332 1227
फरीदाबाद 59 581 171 400
सोनीपत 0 261 158 102
झज्जर 2 107 92 15
नूंह 3 85 66 19
अंबाला 6 76 43 31
पलवल 14 100 48 52
पानीपत 1 67 51 13
पंचकूला 1 28 26 2
जींद 2 35 24 9
करनाल 7 81 36 44
यमुनानगर 0 9 9 0
सिरसा 2 50 13 37
फतेहाबाद 3 30 9 21
भिवानी 0 57 6 51
रोहतक 4 114 11 102
महेन्द्रगढ़ 4 77 33 44
हिसार 9 78 22 56
रेवाड़ी 11 45 12 33
चरखी दादरी 22 35 1 34
कैथल 1 34 7 27
कुरुक्षेत्र 12 49 23 26
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 316 3597 1209 2364


कुल 24 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 24 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला, जींद से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static