हरियाणा: कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक नए मामलों और मौतों का रिकॉर्ड टूटा

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 08:15 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। रोजाना अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा। आज तो नए मामलों के साथ मौतों का भी रिकॉर्ड टूट गया। प्रदेश में 2289 नए पॉजिटिव नए केसों के साथ 22 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74272 पहुंच गया है। इसके साथ एक्टिव केसों की संख्या बढ़ने से प्रदेश की रिकवरी रेट भी लगातार गिर रही है। रिकवरी रेट अब गिरकर अब 78.87 फीसदी पर पहुंच गई है। जोकि चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी 14911 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 241 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 202 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 39 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 58580 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (05 सितंबर)-

PunjabKesari, haryana

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static