हरियाणा में काेराेना ने फिर ताेड़ा रिकाॅर्ड, आंकड़े 3900 के पार, देखिए अपने जिलेनुसार रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 08:53 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में काेराना वायरन ने एक बार फिर अपना ही रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। आज प्रदेश के 15 जिलाें में से कुल 355 नए मामले सामने। राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले आज दर्ज किए गए। वहीं आज राज्य में ठीक हाेने वाले मरीजाें की संख्या 71 देखी गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अब तक कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 3952 मिले हैं, जिनमें से 1692 केवल गुरुग्राम से, 620 फरीदाबाद से, सोनीपत से 350, राेहत में 137, पलवल में 119, झज्जर से 107 केस हैं। हालांकि, अबतक प्रदेश में 1280 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2648 है। प्रदेश में 25 मरीजों की हालात भी नाजुक बनी हुई है। इनमें 10 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलेटर पर हैं।  

आज के नए मामलों में जिलेनुसार सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम से 129 मिले, साेनीपत में 89, फरीदाबाद में 39, राेहतक में 23, पलवल में 19, करनाल, यमुनानगर 10-10, कैथल में 9, फतेहाबाद में 8, अंबाला, पानीपत में 5, हिसार में 4-4, जींद में 3, कुरुक्षेत्र में 2, सिरसा में 1 कुल 355 मामले आए। वहीं आज ठीक होने वाले मामलों में सिरसा में 22,  फरीदाबाद में 12,  गुरुग्राम में 11, साेनीपत में 6, झज्जर, अंबाला, करनाल, राेहतक से 4-4, जींद, कुरुक्षेत्र से 2-2 कुल 71 मरीज ठीक हुए हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (6 जून, शाम)-

जिला नए कुल ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 129 1692 343 1345
फरीदाबाद 39 620 183 427
सोनीपत 89 350 164 185
झज्जर 0 107 96 11
नूंह 0 85 66 19
अंबाला 4 80 47 31
पलवल 19 119 48 71
पानीपत 5 72 51 18
पंचकूला 0 28 26 2
जींद 3 38 26 10
करनाल 10 91 40 50
यमुनानगर 10 19 9 10
सिरसा 1 51 35 16
फतेहाबाद 8 38 9 29
भिवानी 0 57 6 51
रोहतक 23 137 15 121
महेन्द्रगढ़ 0 77 33 44
हिसार 4 82 22 60
रेवाड़ी 0 45 12 33
चरखी दादरी 0 35 1 34
कैथल 9 43 7 36
कुरुक्षेत्र 2 51 25 26
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 2 19
कुल- 355 3952 1280 2648

 

 
कुल 24 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 24 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 10, गुरुग्राम से 4, पानीपत में 3, अंबाला, जींद से 2 और रोहतक, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static