हरियाणा में कोरोना के 789 नए पॉजिटिव केस मिले, 7 ने तोड़ा दम, देखिए अपने जिले की रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 09:04 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब रोजाना 700 से अधिक मामले मिल रहे हैं। आज भी प्रदेश में 789 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। आज प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या कम रही। 587 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे, जबकि बीते दिन यह संख्या 804 थी। आज कम लोग ठीक होने से रिकवरी रेट पर भी फर्क पड़ा है। अब रिकवरी रेट 83.32 पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या 40843 पहुंच गई, जिसमें से 6338 केस सक्रिय हैं। 125 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 103 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 22 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 474 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 34031 लोग ठीक हो चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (8 अगस्त)-

PunjabKesari, पोीबोलो

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static