हरियाणा में 20 जिलों से सामने आए 400 से अधिक मामले, 5 ने तोड़ा दम, देखिए आज की कोरोना रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 08:21 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोराना के नए केसों के साथ अब ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते राज्य की रिकवरी रेट 64.48 पहुंच गई है। आज राज्य में 20 जिलों से जहां कोरोना के 402 नए पाॅजिटिव केस सामने आए, वहीं इससे अधिक 445 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे। प्रदेश में आज पिछले दिन के मुकाबले कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 रही। बीते दिन 7 संक्रमितों ने दम तोड़ा था।

राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 402 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13829 पहुंच गई है। वहीं 5 मौतों के साथ यह आंकड़ा 223 तक पहुंच गया। प्रदेश में अभी कुल 4689 केस सक्रिय हैं, यह संख्या बीते दिन से 48 कम है, जबकि 72 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 53 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 19 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। राज्य में पॉजिटिव रेट भी 5.59 फीसद पर पहुंच गया है। वहीं मामलों के दोगुने होने की अवधि 14 दिन पर पहुंच गई है।

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (28 जून, शाम)-
 

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 88 5158 3748[279] 84[1] 1326
फरीदाबाद 131 3456 1829 73[2] 1554
सोनीपत 38 1195 700 18[2] 477
रोहतक 14 541 466 7 68
अंबाला 5 314 256[36] 3 55
पलवल 11 309 222[11] 2 85
भिवानी 8 415 125[8] 3 287
करनाल 0 273 175 6 92
हिसार 10 224 145[25] 6 73
महेन्द्रगढ़ 19 256 163 0 93
झज्जर 9 244 150 4 90
रेवाड़ी 27 262 82 5 175
नूंह 9 186 154[8] 0 32
पानीपत 5 171 107 7 57
कुरुक्षेत्र 2 115 96[18] 0 19
फतेहाबाद 4 103 87[1] 0 16
पंचकूला 3 111 63[11] 0 48
जींद 0 100 75[39] 4 21
सिरसा 1 98 77[1] 0 21
यमुनानगर 2 100 78[8] 0 22
कैथल 7 85 54 0 31
चरखी दादरी 9 78 45 1 32
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 6 0 15
कुल- 402 13829 8917[445] 223[5] 4689


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static