हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट और आप पार्टी का गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे नगर निगम चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 11:35 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का अंबाला नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी से गठबंधन हो गया है। आप एचडीएफ को बिना टिकट मांगे समर्थन करेगी। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा दोनों पार्टियां एक ही मेनिफेस्टो लागू करेंगी, एचडीएफ व आप का यह गठबंधन सिर्फ अंबाला नगर निगम चुनावों के लिए है। 

कांग्रेस से बागी हुए पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की पार्टी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट व आम आदमी पार्टी एक साथ अंबाला नगर निगम का चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी ने एचडीएफ को अपना समर्थन सिर्फ अंबाला में दिया है, जिसमें भी आप का कोई उम्मीदवार नहीं उतरेगा। 

दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा एक दूसरे की पार्टी की नीतियों को देखते हुए और भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने कहा आप और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के इकट्ठा होने से काफी फायदा उन्हें मिलने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static