हरियाणा एनवायरनमेंट सोसाइटी ने मनाया पर्यावरण शोक दिवस, पेड़ों की कटाई से आहत सदस्यों ने की ये मांग

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 04:04 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा एनवायरनमेंट सोसाइटी द्वारा यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला में लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं, लेकिन यमुनानगर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए इन पेड़ों को लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए काट देते हैं। इसी को लेकर हरियाणा एनवायरनमेंट सोसाइटी ने हरियाणा में ट्री प्रोटैक्शन एक्ट लागू की जाने की मांग की है। सोसाइटी के सदस्यों ने आज विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण शोक दिवस के रुप में मना कर अपना विरोध जताया।

सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो एस एल सैनी का कहना है कि संस्था द्वारा यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व अंबाला में सभा दो लाख से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। लोग निजी स्वार्थ के लिए इन पेड़ों को काट रहे हैं। हालांकि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट व हरियाणा लोकायुक्त द्वारा इसके खिलाफ आदेश भी पारित किए गए हैं। लोकायुक्त ने तो ट्री प्रोटैक्शन के लिए ऑफिसर नियुक्त करके पेड़ों की गिनती करने की आदेश दिए थे।  अधिकारी पेड़ों को बचाने के लिए कोई कारवाई कर रहे हैं, पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। प्रो एस एल सैनी का कहना है कि दिल्ली, चंडीगढ की तरह हरियाणा में भी ट्री प्रोटैक्शन एक्ट लागू किया जाए। ताकि पेड़ों को कटने से बचाया जाए और पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static