हरियाणा में खौफनाक हत्याकांड...पूर्व सरपंच ने इकलौते बेटे को गोली मार उतारा मौत के घाट,  सामने आई चौंकाने वाली वजह

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 01:03 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गांव तलौडा में पूर्व सरपंच मदन लाल ने अपने इकलौते बेटे मुरारी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार देर रात 11 बजे की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व सरपंच चंडीगढ़ शहर में रहता था। परिवार में किसी की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। इस दौरान पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद को बढ़ते देख बेटे ने पुलिस डायल 112 की गाड़ी को बुलाया। वहीं जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बेटा गेट खोलने के लिए गया तो पूर्व सरपंच मदन लाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने इकलौते बेटे मुरारी को गोली मार दी। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक का एक चार साल का बेटा हैं और मुरारी भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरा इलाका दहला दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static