हरियाणा की छोरी कनिका मान की ''बिग बॉस 20'' में ग्रैंड एंट्री, ''शरारत'' गाने पर बिखेरा जलवा... सलमान खान ने की तारीफ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 01:35 PM (IST)

पानीपत/मुंबई: हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर अभिनेत्री कनिका मान ने छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री कर ली है। ग्रैंड प्रीमियर में शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने उनका मंच पर शानदार स्वागत किया। कनिका मान 'बिग बॉस 20' के घर में कदम रखने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने सुपरहिट गाने 'शरारत' पर शानदार परफॉर्मेंस देकर शो में धमाकेदार शुरुआत की।

 ग्रैंड प्रीमियर स्टेज पर सलमान खान ने कनिका का परिचय दर्शकों से 'हरियाणा की छोरी' के रूप में कराया। इसके बाद सलमान ने अपने चिर-परिचित मज़ाकिया अंदाज में कहा कि कनिका अब अगले कुछ महीनों के लिए बिग बॉस की खास मेहमान बन चुकी हैं। पानीपत की बेटी को देश के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर देख उनके गृहनगर और पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है।

 
पानीपत में जन्मी और पली-बढ़ी कनिका मान ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। उन्होंने साल 2015 के आसपास पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा बन गईं। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों का रुख किया, जहां से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। अब बिग बॉस के घर में उनका यह नया सफर काफी दिलचस्प होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static