हरियाणा सरकार ने होली मनाने को लेकर लिया बड़ा फैसला, विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 04:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ गई है। नए मामलों के साथ मौतों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसको देखते हुए बुधवार को हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया। हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर मनाने पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी। 

हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर मनाने पर रोक लगाई ।

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) March 24, 2021
 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static