हरियाणा में कोरोना के 2197 नए मामले आए, रिकॉर्ड तोड़ 42 मौतें

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 09:17 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को 2197 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्डतोड़ 42 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 224489 पहुंच गया है, जबकि 201250 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट घटकर 89.65 फीसदी हो गया है। आज 1972 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 2291 मौतें हो चुकी हैं।

बुधवार को गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 6, हिसार में 3, अम्बाला में 1, करनाल में 1, पानीपत में 6, रोहतक में 5, रेवाड़ी में 2, पंचकूला में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 1, सिरसा में 2, भिवानी में 5, फतेहाबाद में 3, जींद में 1 व चरखी दादरी में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 370219 लोग हो चुके हैं, जबकि 243827 लोग निगरानी में हैं। अब तक 3269677 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 3039676 नैगेटिव पाए गए हैं। अभी 5512 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 126392 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static