‘‘हरियाणा खेलों का घर है, सबसे ज्यादा खेल यहां पर होते हैं": अनिल विज

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 04:23 PM (IST)

चण्डीगढ(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हरियाणा खेलों का घर है, सबसे ज्यादा खेल यहां पर होते हैं और हरियाणा की भूमि देश की भूमि का 1.3 प्रतिषत है, ऑलम्पिक में सारे भारत के जितने मैडल आए थे उनमें से 50 प्रतिशत मैडल हरियाणा के खिलाडिय़ो ने जीते’’। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों में मैडल पाने की भूख है, उन्हें खेल संबधी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की आवश्कता है।  यह अभिव्यक्ति गृहमंत्री ने शनिवार को वार हीरोज स्टेडियम अम्बाला छावनी में स्टेट चौम्पियनशिप तैराकी प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। यहां पहुंचने पर फैडरेशन के पदाधिकारियों व जिला स्वीमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। 

 

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी महारत हासिल करें:विज

 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यहां पर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताएं आरम्भ हो रही हैं। मुझे उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी महारत हासिल करें, जो हमारे लक्ष्य हैं, हरियाणा के खिलाड़ी इंटरनेशनल चौम्पियनशिप में अधिक से अधिक मैडल जीते। 

 

प्रदेष सरकार ने 454 करोड़ रूपये की लागत से खिलाडिय़ों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया

 

उन्होने यह भी कहा कि पिछले सात वर्षों में 454 करोड़ रूपये की लागत से खिलाडिय़ों को खेल संबधी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। सब जगहों पर मल्टी पर्पस हाल व नये स्टेडियम बनाने का काम किया जा रहा है। 

 

‘‘जब वह खेल मंत्री थे तो उन्होंने खिलाडिय़ों के लिए खेल नीति बनाई, अन्य राज्य कर रहे अनुसरण’’

 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा कि जब वह खेल मंत्री थे तो उन्होंने खिलाडिय़ों के लिए खेल नीति बनाई थी। सारे हिन्दुस्तान में इस खेल नीति की सराहना हो रही है। दूसरे राज्य भी इस खेल नीति का अनुसरण कर रहे हैं। हरियाणा की खेल नीति का खिलाडियों को लाभ भी मिल रहा है। 

 

लगभग एक हजार खेल नर्सियां स्कूलों में खोली गई 

 

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि और जो मैं सोचता हूं कि अगर हमें ऑलम्पिक जीतना है तो बचपन से ही खेलों में हमें भाग लेना होगा। इसके लिए उन्होने प्रदेश में खेल नर्सियां आरम्भ की थी। लगभग एक हजार खेल नर्सियां स्कूलों में खोली गई हैं। स्कूलों से ही बच्चों को उनकी रूचि अनुसार खेल प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। जब तक  स्कूलों में खेल नर्सियां नहीं होगी तब तक हम खेलों में उपर नहीं आ सकते। गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि स्कूल लैवल से ही बच्चों को खेल जगत में आगे बढऩे के लिए तैयार किया जा सके। जहां पर स्कूलों में इंतजाम है वहां पर बच्चों को उनकी खेल रूचि अनुसार खेल जगत में आगे बढने के लिए कार्य किया जाए और इसके लिए खेल नर्सियां बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो खेल मंत्री हैं वे स्वयं एक खिलाड़ी हैं और खिलाडियों को खेल संबधी बेहतर सुविधा मिले इसके लिए वे कार्य कर रहे हैं। 

 

अंर्तराष्ट्ररीय स्तर के आल वैदर स्वीमिंग पुल में हो रही प्रतियोगिताएं

 

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में आज यहां पर प्रतियोगिताओं का जहां पर शुभारम्भ किया गया है वह अंर्तराष्ट्ररीय स्तर का आल वैदर स्वीमिंग पुल है। खेलो इंडिया की यहां पर प्रतियोगिताएं हुई थी। बहुत सारे लोग यहां पर आए थे, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल की सराहना की थी। स्वयं फैडरेशन के अध्यक्ष ने भी सराहना करते हुए यहां पर नेशनल गेम करवाएं जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यहीं पर उत्तरी भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फीफा से अप्रुवड फुटबाल स्टेडियम बनाने का काम किया जा रहा है। एक-दो महीने का ही काम बाकी है। वैसे तो वैस्ट बंगाल में फुटबाल खेल ज्यादा होता है, हमने यहां पर उत्तरी भारत का सबसे बेहतरीन फुटबाल स्टेडियम बनाने का काम किया है। इसके साथ-साथ यहीं पर जिम्रास्टिक हाल व बैडमिंटन हाल भी बनाया गया है जहां पर खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएं हुई थी। 

 

‘जब तक खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होगा तब तक वे आगे नहीं बढ सकते

 

गृहमंत्री ने कहा कि जब तक खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होगा तब तक वे आगे नहीं बढ सकते। अभ्यास के दौरान जहां मिट्टी के मैदान होते हैं और जब वह खेल जगत में आगे आकर अभ्यास करते हैं तो काफी मुश्किल होता है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उपस्थित सभी खिलाडियों को खेल भावना से खेलते हुए आगे बढने की हार्दिक मुबारकबाद दी और कहा कि जो खिलाडी जीतेंगे उन्हें वह एडवांस में मुबारकबाद देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने 1500 फ्री स्टाईल तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र व मैडल पहनाकर उनको अपना आशीर्वाद भी दिया। 

 

इस मौके पर इंडियन स्वीमिंग फैडरेशन के संयुक्त सचिव अनिल खत्री ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का स्वागत करते हुए कहा कि यहां पर खिलाडियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आल वैदर स्वीमिंग पुल जो बनाया गया है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की बदौलत यहां पर जींद, रोहतक, दादरी व अन्य जगहों के लगभग 60 जरूरतमंद खिलाडी निशुल्क यहां पर तैराकी का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर राज्य स्तरीय जो तैराकी प्रतियोगिताएं हो रही है उनमें 39 सब जूनियर, 49 जूनियर तथा 57 सीनियर प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके साथ-साथ यहां पर राज्य स्तरीय तीसरी पुरूष एवं महिला वाटर पोलो प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में हरियाणा के 20 जिलों के लगभग 750 खिलाडी भाग ले रहे हैं। 

 

इस मौके पर एसडीएम अम्बाला छावनी डा0 बलप्रीत सिंह, डिस्ट्रीक स्वीमिंग एसोसिएशन के प्रधान राजेन्द्र विज, महासचिव मनमोहन शर्मा, गुलजार मेहता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, सुरेन्द्र तिवारी, ललित चौधरी, रवि चौधरी, दीपक भसीन, इंद्रसेन फोगाट, श्याम सुंदर अरोड़ा के साथ-साथ फैडरेशन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static