हरियाणा को घोटालों और भ्रष्टाचार के जरिए लूटा जा रहा: कु.शैलजा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 08:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हाल ही में होमगार्ड भर्ती और जी.एस.टी. घोटाले को लेकर हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। सरकार के कुशासन में एक ओर तेजी से कर्ज बढ़ता जा रहा है, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। वहीं, प्रदेश को घोटालों और भ्रष्टाचार के जरिए जमकर लूटा जा रहा है। 

शैलजा ने कहा कि लॉकडाऊन दौरान प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों की नई भर्ती पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी गुपचुप तरीके से सभी पद भर दिए। यह भर्तियां कैसे और किसकी मंजूरी से हुईं। प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा विश्वासघात है। वहीं, 1100 करोड़ से अधिक का जी.एस.टी. घोटाला भी पाया गया है। 69 फर्जी फर्म बना घोटाले को अंजाम दिया गया है। होमगार्ड भर्ती और जी.एस.टी. घोटाले ने सरकार के शासनकाल में व्याप्त भयावह भ्रष्टाचार का एक और ताजा सबूत दिया है। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार में हो रहे घोटालों की सूची लंबी होती जा रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि बेरोजगारी के बाद अब क्या घोटालों में भी प्रथम स्थान दिलवाने की तैयारी हो रही है। सरकार में इससे पहले हुए घोटालों में बड़े अधिकारियों और सफेदपोश लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। अब जो घोटाले सामने आए हैं, उन्हें बिना बड़े लोगों की संलिप्तता के अंजाम दिया जाना मुमकिन नहीं है। अन्य घोटालों की तरह इन  घोटालों को भी दबाने का खेल न खेला जाए, इसलिए मांग करती हैं कि निष्पक्ष तरीके से उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static