BSP का हरियाणा में आधार नहीं और INLD खुद को मजबूत दिखाने में लगी: राव दान सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 02:44 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के पूर्व चीफ पार्लियामैन्ट सेकेटरी महेन्द्रगढ से कॉंग्रेस विधायकराव दान सिंह का कहना है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही,हुड्डा नेता प्रतिपक्ष व शेलेजा प्रदेशाध्यक्ष दोनों में पूरा तालमेल है। बसपा का हरियाणा में आधार नहीं, शून्य की तरफ जा चुकी है और इनेलो पार्टी अपने आपको मजबूत दिखाने की कोशिश में लगी है। बता दें राव दान सिंह ने 2019 में भाजपा के वरिष्ठ मन्त्री रहे रामविलास शर्मा को परास्त किया था। यह काग्रेंस के वरिष्ठ नेताओं मे से एक हैं।

एक्सक्लूसिव वार्तालाप के प्रमुख अंश :
प्रशनः बरोदा उपचुनाव को लेकर मुख्यमन्त्री ने हुड्डा की चुनौती को सिरे से खारिज करते हुए चटकार लेते हुए कहा कि पहले भी उन्होने चुनावों में अपना दमखम दिखाया था। आप इस बारे में क्या कहेगें  
उतरःयह बात सत्य है कि उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हुई हैं। स्व  श्री कृष्ण हुड्डा जी के बाद यह सीट खाली हो गई है। सभी पार्टियां अपने अपने प्रयास करेगी। लेकिन यह बात मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि काग्रेस वहां से वापसी करने जा रही है।

प्रशनः बरोदा विधानसभा में आपकी जीत का आधार क्या है। क्योंकि काग्रेंस बेशक नम्बर 1 की पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन भाजपा और जेजेपी दूसरे और तीसरे नम्बर पर रही थी और वोटों में बहुत थोडा अन्तर रहा था। आज आपका मुकाबला गठबन्धन से है।
उतरः भाजपा के उस समय के अबकी बार 75 पार के नारे से लोग भ्रमित थे और भाजपा लोगों की आशाओं पर भाजपा खरा नही उतरी जिससे अब लोगों ने पूरी तरह से मन बना लिया है। कि काग्रेंस ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का सही विकास करवाने के लिए सक्षम है इसलिए उपचुनाव का नतीजा हमारे ही पक्ष में रहने वाला है।

प्रशनः कोरोना को लेकर सरकार ने किस प्रकार काम किए यानि सरकार कितनी सफल रही इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे।
उतरः- सरकार अगर शुरूआत में इस वैश्विक महामारी की ओर ध्यान देती तो शायद हिन्दुस्तान को इस बीमारी से रूबरू न होना पड़ता। अचानक लॉकडाउन करने से मजदूर, व्यापारी, किसान गरीब सभी आमजन बहुत ज्यादा परेशान हुए। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी जैसी बहुत सी समस्यांए आज देश के सामने खड़ी हैं। लॉकडाउन करने का भी सही समय सरकार तय नही कर पाई। जिससे देश का बहुत बड़ा नुक्सान हुआ इसलिए मैं कह सकता हूं कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से फेल हुई।

प्रशनः इनेलो पार्टी अपने परिवार को मजबूती करने पर लगी है जैसा कि बसपा पार्टी के काफी लोग भी इनेलो के परिवार का हिस्सा बन गए। आपका क्या कहना है इस बारे में
उतरः- मेरा मानना है कि बसपा का हरियाणा में ज्यादा आधार नही है और बसपा लगभग शून्य की तरफ जा चुकी है और इनैलो पार्टी अपने आपको मजबूत दिखाने की कोशिश में लगी है। लेकिन मैं समझता हूं इस बात से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

प्रशनः इनेलो का परिवार बढ़ना क्या बरोदा उपचुनाव पर असर नहीं डालेगा क्योंकि 7 बार बरोदा से आरक्षित सीट होने पर इनेलो या लोकदल के प्रत्याशी जीत चुके हैं।
उतरः मैं आपको सुनिश्चित कर देना चाहता हूं कि काग्रेंस जीत दर्ज करने जा रही है।

प्रशनः विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रैन्सिंग के जरिए विधायकोें से अधिकारियों के रवैए के बारे में जानने की पहल की थी। इस बात का कितना असर हुआ। आपका क्या कहना है
उतरः इस बात की जानकारी तो सरकार से जुड़े विधायक ही दे सकते हैं। हम विपक्ष में है और सरकार के गलत फैंसलो और वायदाखिलाफियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हम प्रशासन के पास जाते रहते हैं लेकिन इतना तय कि अधिकारियों को रवैया काफी ढीला है।

प्रशनः काग्रेंस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हो या मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा। दोनो ही संगठन को मजबूत करने में नाकाम से रहे हैं आखिर काग्रेंस को क्या हो गया है
उतरः काग्रेंस पूरी तरह से एकजुट और काग्रेंस एक ताकत है और यह ताकत बनी रहेगी और काग्रेंस आज पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है।

प्रशनः आजकल राजनीतिक गुटबाजी साफतौर पर देखी जा सकती है। रणदीप सुर्जेवाला और कुमारी शैलजा ज्यादातर इक्कठे प्रैस कान्फ्रैन्स करते देखे जाते हैं।
उतरः यह एक संयोग हो सकता है। भूपेन्द्र सिंह हुडा नेता प्रतिपक्ष है और बहन कुमारी शैलजा प्रदेश की अध्यक्ष। सभी मिलकर काग्रेंस को मजबूत करने में लगे हैं। हम सब एक हैं आपस में किसी प्रकार कोई मनमुटाव नही हें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static