आंदोलन: दशहरे के दिन किसानों ने फूंका मोदी का पुतला, 29 को बुलाई महापंचायत

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 01:01 PM (IST)

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता): तीन कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। दशहरे पर आज किसानों ने विभिन्न इलाकों में व जिला सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का ऐलान किया था, जिसके चलते जिला प्रशासन कड़े सुरक्षा प्रबंध किए ताकि कोई भी किसान जिला सचिवालय तक ना पहुंच पाए। इस दौरान कई किसान नेताओं की गिरफ्तारियां भी हुई, लेकिन इसके बावजूद किसानों ने यमुनानगर के टोपरा कला, जहां अशोक चक्र स्थापित है पहुंचकर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस पुतले पर  प्रदेश के सभी 10 सांसदों के सिर लगाए गए थे।

किसान नेताओं का कहना है कि उन्होंने अहंकारी रूपी नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया है। किसान नेता संजू गुंदियाना व हरपाल सिंह का कहना है कि प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए थे कि किसान मोदी का पुतला ना जला सके। इस दौरान कई किसानों को गिरफ्तार भी किया गया। लेकिन वह अशोक चक्र के सामने टोपरा कलां में मोदी का पुतला फूंक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब 29 अक्टूबर को पूरे हरियाणा के किसान अंबाला के मोहडा में इकट्ठा होंगे जहां किसानों पर 302 के दर्ज मामले वापस लिए जाने व तीन अध्यादेश वापस लिए जाने की मांग की जाएगी। किसानों का यह आंदोलन धीरे धीरे तेज होने लगा है। किसान अब आर पार की लड़ाई में जुट गए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि तीन अध्यादेश की वापसी तक यह आंदोलन जारी रहेगा चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static