CM खट्टर बोले- किसी ने MSP खत्म करने की कोशिश की तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 1 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को मनाने के लिए सरकार हर कोशिश कर रही है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अगर कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को खत्म करने की कोशिश करता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।  मुख्यमंत्री मनोहर  लाल ने सबको नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि 2020 में कॅरोना और किसान आंदोलन अपनी छाप छोड़ गया। कोरोना काल मे अब राहत की सांस   क्योंकि प्रभाव कम हो रहा है  लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत।

खट्टर ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज हरियाणा को अंत्योदय सरल पोर्टल के लिए डिजिटल इंडिया अवार्ड-2020 से सम्मानित किया। हरियाणा को इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ‘एक्सीलैंस इन डिजिटल गवर्नैंस - स्टेट/यू.टी.’ की श्रेणी में प्लेटिनम अवॉर्ड दिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को सभी सेवाओं और योजनाओं को सरल और बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाने में देश में अग्रणी रहने पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। खट्टर ने कहा कि किसान हमारे भाई है और कुछ राजनैतिक दलों  ने उन्हें गुमराह किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही साकारात्मक वार्ता  कर इस मसले का हल निकलेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static