BJP प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी दौरान व्यक्ति ने काटी पैरों की नसें, पुलिसवालों की प्रताड़ना से था तंग

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 05:19 PM (IST)

रोहतक(दीपक): रोहतक में हुई नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस शख्स ने करीब एक साल पहले भी इसी तरह रोहतक एसपी दफ्तर के बाहर दोनों पैरों की नसें काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। दरअसल, इसने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उसी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अब फिर से  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के कार्यक्रम में ऐसा किया है। 
PunjabKesari
रोहतक के कंसाला में रहने वाले राजवीर पुत्र हवा सिंह का नशा मुक्ति केंद्र था। कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि इस केंद्र में नशा करवाया जाता है। पुलिस ने कुछ लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। राजवीर का आरोप है था कि इस मामले को खारिज करवाने के लिए उसने पुलिसकर्मी को पैसे दिए थे। इसके बाद भी मामला खारिज नहीं हुआ। यह मामला चार-पांच साल से चलता आ रहा था। इससे तंग आकर एक साल पहले राजवीर ने रोहतक एसपी दफ्तर के बाहर अपने दोनों पैरों की नसें काट ली थी। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था।

PunjabKesari
  एक तरफ तो नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी के दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम चल रहा था और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भाषण दे रहे थे। इसी दौरान राजवीर ने दोनों पैरों की नसें काट ली। वह आवाज लगा-लागकर लोगों को इकट्ठा करने लगा और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगा। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक पुलिसकर्मी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन जब एंबुलेंस नहीं दिखाई दी तो वे पुलिस पीसीआर में बैठाकर राजवीर को रोहतक पीजीआई ले गए।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static