Transfer News : हरियाणा पुलिस विभाग में अचानक हुआ बड़ा फेरबदल, 29 IPS और 1 HPS का तबादला; यहां देखें लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 08:41 AM (IST)
चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला हुआ है। करनाल ,भिवानी ,पानीपत,नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए है।
करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणियां का तबादला हुआ है। IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF में लगाया गया है। वहीं IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया है। IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया। जबकि IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी वहीं IPS प्रबीना पी को नारनौल की एसपी नियुक्त किया गया। इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए।

