हरियाणा पुलिस का अपराधियों पर निशाना, 1 माह में 36 मोस्टवांटेड सहित 1625 बदमाश किए काबू

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा पुलिस की ओर से अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए महीने-भर चलाया गया विशेष अभियान सफल साबित हुआ है। पुलिस ने इस दौरान 36 मोस्टवांटेड अपराधियों सहित 1,625 बदमाशों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। ये मोस्टवांटेड न केवल जघन्य अपराध के आरोपी थे, बल्कि ईनामी बदमाश भी थे। इसके अतिरिक्त, अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने 584 लोगों को काबू किया है।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) मनोज यादव ने बताया कि 16 जुलाई से शुरू हुई कार्रवाई के तहत राज्य में 932 उद्घोषित अपराधियों, 652 बेल जंपर्स तथा 5 पैरोल जंपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में से कई लंबे समय से फरार चल रहे थे। डी.जी.पी. ने बताया कि अभियान दौरान पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 584 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 436 अवैध पिस्तौल, 105 देसी कट्टा, 19 रिवॉल्वर, 2 राइफल, 2 बंदूकें, 10 मैगजीन, 670 कारतूस और 23 चाकू बरामद हुए। 

उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ हमारी रणनीति स्पष्ट है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। जहां पंचकूला, रोहतक और पलवल जिलों से अधिकतम 5-5 मोस्ट-वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वहीं सोनीपत से 4 और नारनौल तथा नूंह से 3-3 को काबू किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static