हरियाणा रोडवेज कर्मचारी फिर अपनी मांगों को लेकर हुए लामबंद

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 06:07 PM (IST)

गोहाना(सुनील): गोहाना के बस स्टैंड पर रोडवेड सांझा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया था। जिसमें हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की और फैसला किया कि 4 मार्च को प्रदेशभर के सभी बस डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिए जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर सरकार से मांग की कि सरकार जल्द से जल्द रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें। रोडवेज कर्मचारियों की प्रमुख मांगे रोडवेज बेड़े में दस हजार नई बसें शामिल करना, पुरानी पेंशन की बहाली कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चालक परिचालक के वेतन में बढ़ोतरी, 3 साल से बकाया बोनस अन्य मांगों के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसके इलावा कर्मचारियों ने कहा की आने वाली 13 मार्च को सीएम हॉउस का घेराव किया जाएगा। साथ ही 28 -29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी रोडवेज के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे । कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हर बार सरकार उनकी मांगों को मान लेती है परंतु लागू नहीं करती है। 


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static