हरियाणा : दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना रोहतक, एक्यूआई पहुंचा 416

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 12:03 PM (IST)

रोहतक : हरियाणा में प्रदूषण बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। जहां रविवार को बादल छाए रहे तथा हवा शांत रही। इस कारण स्मॉग फिर से बढ़ गया है। रविवार को रोहतक देश में दूसरा सबसे प्रदूषित रहा। वहां शाम 8.30 बजे वायु गुणवत्ता एक्यूआई औसतन 416 डिग्री पर पहुंच गया। यह हवा का गंभीर स्तर है।

उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 426 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा। राज्य में हिसार समेत 10 जिलों में यह 300 से 400 के बीच बेहद खराब स्तर पर रहा। चरखी दादरी समेत 5 जिलों का एक्यूआई 200 से 300 के स्तर पर और 5 जिलों में 100 से 200 के बीच माध्यम स्तर पर रहा। 

यहां सबसे ज्यादा एक्यूआई
रोहतक में 416, फरीदाबाद में 392, हिसार में 378, फतेहाबाद में 378, जींद में 375, पानीपत में 359 तथा धारूहेड़ा में 355 एक्यूआई रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static