हरियाणा की बेटी ने किया कमाल, 12वीं हॉकी जूनियर वूमैन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 05:21 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : आज के जमाने में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से पीछे नहीं हैं। विशेषकर खेल की बात करें तो भिवानी की लड़कियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश, राज्य व जिले का नाम रोशन करती नजर आ रही हैं। जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा साबित हो रही हैं। इन्ही में से एक भिवानी के हलवासिया विद्या विहार की छात्रा इशिका है, जिन्होंने 25 मार्च से चार अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में हुई 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर वूमैन नेशनल चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मैडल प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया है। उसके बाद इशिका का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया तथा स्कूल प्रबंधन कमेटी ने सम्मानित किया। 

स्कूल के प्रशासक डीसी रहेजा व प्राचार्य विमलेश आर्य ने बताया कि इशिका ना केवल खेलों, बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है। अपने बेहतर खेल की बदौलत इशिका ने जूनियर वर्ग में भारतीय हॉकी में जिले का नाम रोशन किया हैं। वह फॉरवर्ड लाईन की खिलाड़ी है। उनकी टीम ने झारखंड को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं इशिका ने बताया कि वह बचपन से ही हॉकी खेल रही है। वह अपने पिता के साथ हॉकी के मैदान में छोटी उम्र से ही जाती थी। छठी क्लास में उसने हॉकी खेलना शुरू किया। जिसके बाद 2018 व 19 में लगातार दो बार स्कूल नेशनल खेलों में गोल्ड मैडल तथा अबकी बार सब जूनियर वूमैन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इशिका ने बताया कि भविष्य में उसकी इच्छा ओलंपिक हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करना है, ताकि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के कदमों पर चलते हुए भारत देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में नई पहचान दे सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static