BIG BREAKING: हरियाणा की एलेनाबाद सीट के चुनाव की नोटिफिकेशन जारी, इस दिन होगा उपचुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:05 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा की एलेनाबाद सीट का चुनाव 30 अक्टूबर को होगा 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस संबंध में चुनान आयोग ने आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी साल 27 जनवरी को अभय सिंह चौटाला ने 3 कृषि कानूनों के विरोध में विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसे स्वीकार करते हुए ऐलनाबाद सीट को रिक्त घोषित कर दिया था और तब से यह सीट खाली चली आ रही है।

नियमों के अनुसार किसी भी सीट पर 6 माह की अवधि में उपचुनाव करवाना जरूरी होता है, मगर अप्रैल माह में कोरोना ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उसके बाद तो हरियाणा में स्थिति काफी चिंतनीय बन गई थी। इसी के चलते इस वर्ष 6 मई को भारतीय चुनाव आयोग ने ऐलनाबाद सहित देश में 8 जगहों पर होने वाले उपचुनावों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। अब चूंकि कोरोना की रफ्तार कम हो गई है और परिस्थितियां सामान्य होने लगी हैं, ऐसे में ऐलनाबाद में अक्टूबर  महीने में होना तय हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static