24 घण्टे के लिए बन्द रहेंगे हरियाणा के पैट्रोल पम्प, लोगों का करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 11:17 AM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : हरियाणा के पैट्रोल पम्प संचालक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ऑल हरियाणा पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को बन्द कर रखा है। झज्जर जिले के भी 130 पैट्रोल पम्प बन्द हैं। पेट्रोल पंप संचालक 24 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। यह पम्प आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक बन्द हैं। यानी प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को डीजल और पैट्रोल नहीं मिलेगा।

दरअसल पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल पदार्थों पर कम हुई एक्साइज ड्यूटी से परेशान है। पेट्रोल पंप संचालक एक्साइज ड्यूटी में कटौती से हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल 3 नवम्बर को सेंटर सरकार ने पैट्रोल और डीजल पर एक्ससाइज ड्यूटी कम की थी। जिससे पैट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 12 रुपए तक कम हो गए थे। पेट्रोल पंपों पर स्टॉक फूल होने से प्रति पम्पों को लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है। लेकिन लोगों के वाहनों में पेट्रोल खत्म होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि पम्प डीलर ने बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकने की मांग सरकार से भी की। इतना ही नहीं उन्होंने पैट्रोल और डीजल पर कमीशन बढ़ाने की भी मांग की है। डीलरों का कहना है कि 2017 के बाद से पम्प डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ा है। साथ ही उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के मुकाबले पैट्रोल डीजल के रेट कम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल के रेट हरियाणा से कम हैं। इसलिए हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों के लोग इन्ही राज्यों से वाहनों में तेल डलवाते हैं। जिससे पम्प संचालकों की बिक्री कम हो रही है और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। पेट्रोल पम्प संचालकों ने सरकार को चेतवानी देते हुए कहा कि अभी तो वे सिर्फ सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह हड़ताल का दायरा बढ़ाएंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static