हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 132 स्कूलों पर लगाया जुर्माना, मान्यता भी हो सकती है रद्द

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 02:56 PM (IST)

भिवानी/चंडीगढ़(अशोक/धरणाी):  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 132 स्कूलों पर जुर्माना लगाया है।  इस जुर्माने की वजह परीक्षाओं में लगाई गई ड्यूटी की पालना नहीं करना है। बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों की जिन स्कूलों ने अवहेलना की है।  संचालकों पर बोर्ड ने 5 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया था। इसकी समय सीमा 10 जून को समाप्त होगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जो प्राइवेट स्कूल जुर्माना नही भरेंगे उन पर यह राशि 1 लाख रुपये लगाई जाएगी। साथ ही उनके मान्यता पर भी गाज गिर सकती है। 

 गौर रहे कि हरियाणा में बोर्ड के एग्जाम हुए थे। बोर्ड के इन एग्जाम में निजी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड ने बताया कि 3300 निजी स्कूलों के अध्यपको की ड्यूटी लगाई गई थी। ऐसे में 800 स्कूलों ने ड्यूटी नही दी थी। बोर्ड ने 800 पर जुर्माना लगाया था। 800 में से 668 स्कूल थे जिन्होंने अब जुर्माना राशि दे दी है। अब 132 स्कूल ऐसे है जिन्होंने जुर्माना नही दिया है। बोर्ड चैयरमेन डॉ जगबीर सिंह ने बताया की ऐसे अब 132 स्कूल बचे है जिन्होंने जुर्माना राशि नही भरी है। ऐसे 132 स्कूलों के खिलाफ बोर्ड ने करवाई करने का मन बना लिया है। चैयरमेन ने बताया कि अगर तय समय 10 जून तक ये जुर्माना राशि नही भरेंगे तो इन पर 1 लाख रूपये जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उनके  मान्यता रद्द करने पर विचार किया जाएगा। 

वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के व भारतीय जनता पार्टी अध्यापक प्रकोष्ठ के राज्य प्रधान रामावतार शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने पहले ही जुर्माना माफ कर दिया था। अब दुबारा वही जुर्माना लगाने की बात बोर्ड कर रहा है जो की गलत है। उन्होंने कहा कि बोर्ड हठधर्मिता बपर अड़ा है। वे लोग अपनी यूनियन की बैठक करके निर्णय लेंगे। और बोर्ड के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static