कोरोना वैक्सीन की बर्बादी में हरियाणा अव्वल, सर्वाधिक 6.49 फीसदी टीके हुए बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 11:09 AM (IST)

ब्यूरो:  वैक्सीनेशन को लेकर देशभर में मारामारी मची हुई है। मगर कई राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी देखी जा रही है। एक रिपोर्ट में वैक्सीन की बर्बादी करने वाले देश के टॉप दस राज्यों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हरियाणा का नाम है। हरियाणा में सर्वाधिक 6.49 फीसदी टीका बर्बाद हुआ है। जबकि असम में 5.92 फीसदी, राजस्थान में 5.68 फीसदी और मेघालय में 5.67 फीसदी है।  

Haryana tops in corona vaccine wastage
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट में वैक्सीन की बर्बादी करने वाले देश के 10 राज्यों की सूची तैयार की गई है। इसमें राज्यों को इस क्रम में रखा गया है जो वैक्सीन की बर्बादी करते हैं। वैक्सीन की बर्बादी का आंकड़ा प्रतिशत में तय किया गया है। केंद्र ने नौ मई तक की एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य लक्षद्वीप है वहीं हरियाणा दूसरे नंबर पर है। हालांकि हरियाणा सरकार ने इस संबंध में पक्ष रखते हुआ आंकड़ों को गलत बताया है। 

Haryana tops in corona vaccine wastage
बर्बादी के कारण

  • पहले कोवैक्सीन की वॉयल में 20 डोज होती थी। कई बार आखिर में डोज से कम लोग टीका लेने वाले रहते हैं। ऐसे में जितनी डोज वॉयल में शेष रहती है, वह खराब हो जाती है।
  • कई बार कुछ दवा टीका लगाते वक्त बाहर बिखर जाती है। इसलिए दोबारा डोज भरी जाती है।
  • डोज भरते वक्त बबल भी कई बार हो जाता है। इसलिए क्ल को बाहर निकालते वक्त भी कुछ दवा बाहर बिखर जाती है।
  • कई बार वॉयल टूट भी जाती है। इसलिए वॉयल में भरी डोज भी बिखर जाती है।


Haryana tops in corona vaccine wastage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static