अपराध में और बेरोजगारी में तो हरियाणा देश में टॉप पर है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 04:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि विकास कहाँ है? प्रदेश में विकास नाम की तो कोई चीज दिखाई नहीं देती। 6 साल तक तो इनको बरौदा याद आया नहीं। जबकि हरियाणा कहां था और आज कहां पहुंच गया है। इन्होंने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबाने का काम किया है। हरियाणा में केवल भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी में तरक्की की है। अगर मुख्यमंत्री यह समझते हैं कि उन्होंने प्रदेश का काफी विकास करवाया है तो वे बरौदा विधानसभा से खुद चुनाव लड़ ले ,जबकि अगर वे बड़ौदा से चुनाव लड़ते है तो उनके प्रतिद्वंदी के रूप में मैं कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ लूंगा। जिसके बाद बरौदा के लोग ही फैसला कर देंगे, फिर 2024 विधानसभा चुनावों का इंतजार क्यों करना।
प्रस्तुत है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष  भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पँजाब केसरी से एक्सक्लुसिव बातचीत के प्रमुख अंश-

प्रश्न- बरौदा विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है। बीजेपी के अनुसार प्रदेश में किये विकास कार्यो के आधार पर वह बरौदा उपचुनाव में उतरेगी। बरौदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की क्या तैयारी है?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और अब के कांग्रेस वहां से भारी बहुमत से जीतेगी। क्योंकि हर वर्ग मौजूदा सरकार से रुष्ट है।कोरोनॉ काल मे जिस राहत की उम्मीद थी उसमें सरकार आम जन की उम्मीदों पर खरी नही उतरी।आज किसान, मजदूर,गरीब आदमी, व्यापारी, कर्मचारी सब इस सरकार से असंतुष्ट है।

प्रश्न-जिस प्रकार से बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार का दावा है और मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि जो विकास कार्य उनकी सरकार ने  करवाये हैं इसके दमखम पर वे चुनाव लड़ेंगे।जबकि आपने भी उनको चुनौती दी है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- विकास कहाँ है? प्रदेश में विकास नाम की तो कोई चीज दिखाई नहीं देती। 6 साल तक तो इनको बरौदा याद आया नहीं। जबकि हरियाणा कहां था और आज कहां पहुंच गया है। इन्होंने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबाने का काम किया है। हरियाणा में केवल भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी में तरक्की की है। अगर मुख्यमंत्री यह समझते हैं कि उन्होंने प्रदेश का काफी विकास करवाया है तो वे  बरौदा विधानसभा से खुद चुनाव लड़ ले ,जबकि अगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरौदा से चुनाव लड़ते है तो उनके प्रतिद्वंदी के रूप में मैं कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ लूंगा। जिसके बाद बरौदा के लोग ही फैसला कर देंगे, फिर 2024 विधानसभा चुनावों का इंतजार क्यों करना।

प्रश्न- इसके इलावा धान और गेहूं घोटाले जैसे घोटाले सार्वजनिकहो रहे हैं। आपने भी इन मुद्दों को उठाया। आगे इन मुद्दों पर कांग्रेस की क्या रणनीति रहेगी?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- हम लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं। इस सरकार में एक के बाद एक घौटाला हो रहा है। पहले शराब घोटाला था और अब सैंकड़ो करोड़ का चावल का नया घोटाला उजागर हुआ है। जबकि सरकार ने किसी घौटाले की जांच नहीं करवाई। शराब का घोटाला जब उजागर हुआ तो गृह मंत्री ने कहा कि इसकी जांच के लिए एस.आई.टी बनाएंगे लेकिन एस.आई.टी की जगह एस.ई.टी बनाई गई। जिसका कोई मायना ही नही है।

प्रश्न-शराब तस्करी मामले में उपमुख्यमंत्री का बयान आया है कि ये शराब चोरी का मामला है जबकि यह तस्करी का मामला नहीं है?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा-चोरी करके शराब बेच दी तो यह तस्करी ही हुई।

प्रश्न-हरियाणा कैबिनेट ने बेरोजगार युवकों को 75 प्रतिशत  प्राइवेट फैक्टरीज में रोजगार देने का फैसला लिया है। आप इस फैसले को कैसे देखते हैं?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- यह लोगों को गुमराह कर रहे हैं यह फैसला तो पहले से 2011 से है। लेकिन ये कह रहे है कि मौजूदा फैक्टरीज में ये फैसला लागू नहीं है और अगली फैक्टरीज लगनी नही जबकि लोकल फ़ैक्टरीज जा रही है। इसलिए ये लोगो को गुमराह कर रहे हैं।

प्रश्न-कानपुर के वांछित अपराधी मनोज दुबे के कुछ साथी जिस प्रकार से फरीदाबाद से पकड़े जाते हैं यां जिस तरह से हरियाणा में अपराध पनप रहे है। इसपर आप क्या कहेंगे? 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- अपराध में और बेरोजगारी में तो हरियाणा देश में टॉप पर है। जिस तरह से कानपुर में अपराधियों ने पुलिस कर्मियों की हत्या की। जबकि हरियाणा में भी हमारे दो बहादुर  पुलिस कर्मी मारे गए। हमने सरकार से इन मृतक पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और उनके पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी। लेकिन सरकार का इसपर अब तक कोई फैसला नहीं आया।

प्रश्न- जिस प्रकार से 1983  पीटीआई जो निकाले गए। उनके मामले में कानूनी कार्यवाही भी की गई है। एफआईआर भी दर्ज हुई है। आप इस मामले में क्या कहना चाहेंगे?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कोरोनॉ काल चल रहा है और सरकार को पी टी आई  को रोजगार छीनने का नहीं जबकि रोजगार देने का काम करना चाहिए।जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया कि इन लोगों का चयन होना है तो उनका प्रोसेस पूरा कर उन्हें काम करने देते। हमारे समय मे चौधरी भजन लाल के समय के 1800 सिपाही जो भर्ती किये हुए थे। कोर्ट से फैसला आने पर हमने सबको जेल वार्डन लगाया। इसलिए मौजूदा सरकार को भी रोजगार छीनने की जगह रोजगार देना चाहिए। लेकिन सरकार का इस और ध्यान ही नही है।

प्रश्न- हरियाणा सर्विस सिलेक्शन कमीशन के जो पूर्व चेयरमैन है। उनके व उनके सभी सदस्यों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई। इसे किस तरह से देखते हैं?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा-एफ आई आर दर्ज करने से क्या होता है यह तो राजनीति से प्रेरित है। जो पीटीआई प्रदेश में प्रदर्शन कर अपना हक मांग रहे हैं यह सब उन से ध्यान हटाने के लिए है।

प्रश्न- विधानसभा का मानसून सत्र आने वाला है। उसे लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति है?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- मानसून सत्र में सरकार को उसका आईना दिखाएंगे कि 2014 में हरियाणा कहा था और अब कहाँ पहुंच गया है।

प्रश्न- आपने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शैडो कैबिनेट बनाए जाने की बात की। शैडो कैबिनेट क्या होती है और इसकी किस तरह की कार्यवाही रहेगी?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- यह हमारे साथियों का सुझाव था मैं समझता हूं कि यह ठीक सुझाव था कि जिसकी भी जिस महकमे में रुचि है वह उसकी तय तक जाए और सरकार की जो भी कमी है उसे उजागर करे। जिसके बाद सब संयुक्त तौर पर सरकार को घेरने का काम करें।

प्रश्न- इस समय कोरोनॉ काल चल रहा है और सरकार की और से कोरोनॉ महामारी को लेकर अब तक प्रदेश में जो भी कदम उठाये गए।क्या उससे आप सहमत हैं या कुछ और भी बेहतर कदम उठाये जा सकते थे?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- मेरे ख्याल में और भी बेहतर कदम उठाए जा सकते थे जिस तरह से पंजाब उठा रहा है। जब तक टेस्टिंग नही होगी सही तस्वीर सामने नही आएगी।रोज जो मौते हो रही है उन्हें केवल टेस्टिंग बढ़ाकर कम किया जा सकता है।जबकि अगर शुरू में किसी व्यक्ति का कोरोनॉ टेस्ट हो जाये तो समय रहते उसका इलाज हो सकेगा।बाकी हरियाणा के लोगो ने इसमे अनुशासन दिखाया है।

प्रश्न-कुमारी शैलजा अब कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष है लेकिन संगठन अभी भी नहीं बन पा रहा। इसी तरह से अशोक तंवर के कार्यकाल में भी हुआ था। तब भी संगठन नही बन पा रहा था।संगठन की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आप क्या समझते है?
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- नहीं संगठन तो बनेगा, बन जाएगा संगठन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static