हरियाणा- दिल्ली में बढ़ सकता है जल संकट, हथिनी कुंड बैराज पर हुई पानी की भारी कमी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 03:37 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हथिनी कुंड बैराज पर यमुना में पानी की लगातार हो रही कमी से आने वाले दिनों में सिंचाई व पीने के पानी के लिए दिक्कतें पैदा हो सकती है। पानी की कमी के चलते उत्तर प्रदेश की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। जब जब यमुना में पानी कम होता है तब तक उत्तर प्रदेश की सप्लाई बंद की जाती है।

यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से 5 राज्यों को पानी की सप्लाई होती है जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल शामिल है। इस समय यमुना में हथिनी कुंड बैराज पर मात्र  1502 क्यूसेक पानी बह रहा हैै। जिसमें से 1150 क्यूसेेक पानी हरियाणा में सप्लाई किया जा रहा है, जबकि 761 क्यूसेक पानी दिल्ली में सप्लाई किया जा रहा हैै। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 352 क्यूसेक यमुना में पशु पक्षियों के लिए छोड़ा जाता है। हथिनी कुंड बैराज के अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक पानी की लगभग ऐसी ही स्थिति रहती है। लेकिन इस वर्ष यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश कम होने के चलते स्थिति पहले से बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि 2015 में भी इसी तरह की स्थिति हुई थीी। जब यमुना के केचमेंट एरिया में बारिश कम हुई थी।

यमुना में तब तब पानी की कमी होती है जब यमुना के केचमेंट एरिया में बारिश कम होती है और इसका खामियाजा दिल्ली -हरियाणा सहित अन्य राज्य को भुगतना पड़ता है। इस बार भी ऐसे ही हालात बनते जा रहे हैं जिसमें पानी की कमी के चलते दिल्ली व हरियाणा के कई इलाकों को दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है ।हरियाणा के इलाके की फसलें इसी यमुना के पानी से सिंचित होती हैं। इसके अलावा यमुना के साथ लगते इलाकों में भी कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static