संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, घर से सोने के जेवरात व 25 हजार रुपए मिले गायब

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 04:01 PM (IST)

जींद : शहर के अर्गन एस्टेट से 26 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। (नेपाल) हाल आबाद अर्बन एस्टेट निवासी कमल ने पुलिस को बताया कि यह शहर के एक होटल में काम करता है। 2 फरवरी को सुबह वह अपने घर से होटल काम के लिए चला गया था।

पति ने बताया कि जब रात करीब 11 बजे घर पहुंचा तो देखा कि घर पर उसकी पत्नी नहीं थी और उसके तीनों बच्चे सोए हुए थे। उसने आसपास तथा रिश्तेदारियों में भी उसे ढूंढा लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि घर से 3 तोले सोने के जेबरात और 25 हजार रुपए भी गायब हैं। जांच अधिकारी एस. आई. पुरुषोतम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static