Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का कहर, तापमान 44 के पार पहुंचा

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 12:08 PM (IST)

 

हिसार: हरियाणावासियाें को एक सप्ताह तक भीषण गर्मी का सामना करना होगा। 15 मार्च से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक काफी तापमान बढ़ गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 11 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।

हरियाणा में सर्वाधिक तापमान सोनीपत के जगदीशपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार में 44.7 डिग्री सेल्सियस तो फरीदाबाद के बोपानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही सिरसा में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आगामी एक सप्ताह में हरियाणा के लोगाें की इसी प्रकार की गर्मी से जूझते नजर आने की संभावना है। इस बार समय से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी। इसलिए लोग पिछले काफी समय से गर्मी का सामना कर रहे हैं। वहीं इस इतने लंबे समय तक को पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं हुआ है। ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static