Sapna Choudhary के फैंस को निराश करने वाली खबर, सोशल मीडिया को लेकर लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 03:52 PM (IST)

रोहतक: हरियाणा की डांसिंग क्वीन और 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है। सपना चौधरी ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दी। सपना चौधरी ने बताया कि वह लगातार कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं रहेंगी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह अपडेट नहीं रहेंगी। उन्होंने इस बारे में बताते हुए लिखा, "राम राम... तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना जल्द मिलेंगे।" बता दें कि बीते कुछ दिनों से देसी क्वीन सपना चौधरी की तबीयत ठीक नहीं है। वह इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं।  

 

गौर रहे कि सपना चौधरी  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  शानदार तस्वीरें हो या मजेदार रील वीडियो, सपना की हर पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं।  खबरें हैं कि सपना चौधरी की मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान तबीयत बिगड़ी थी।  वे स्टेज पर डांस कर रही थीं। तभी उनके पेट में जोर का दर्द  उठा. सपना की खराब तबीयत को देख उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ध्यान रख रही हैं।



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static