हरियाणवी दूल्हें ने फिर कायम की मिसाल, आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भेजा राशन

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 04:53 PM (IST)

करनाल(विकास):  किसान कृषि कानून के विरोध में किसानों के सर्मथन में किसानों के धरने को देश भर से समर्थन मिल रहा है।  हरियाणा की खाप पंचायते भी किसानों के समर्थन में उतर गई है। वही अब पड़ी लिखी युवा पीढ़ी भी किसानों के समर्थन में उतर गई है। ऐसा ही कुछ नजारा दो दिन पहले जहा करनाल की एक बारात में देखने को मिला था। किसान अंदोलन के समर्थन में सुमित नाम का दूल्हा खुद ट्रेक्टर पर सवार होकर किसानों का झांडा लगाकर पांच सितारा होटल में शादी करने पहुँचा था, उसी दिन सुमित के परिवार वालो ने प्रण लिया था, शादी के बाद दोनों पति पत्नी किसानों के लिए खाने का सामना लेकर किसानों के बीच पहुँचगे, ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहा दोनो पति पत्नी जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए दिल्ली रवाना हुए।

इंजीनियर और व्यवसायी सुमित की शादी पानीपत के सैनिक परिवार की बेटी लिपिता से हुई  है। दो दिन पहले जहा बारात में  बाराती किसान एकता के नारे लगाते नजर आए थे । आज दूल्हा दुल्हन दोनो ने अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना होने पर जय जवान जय किसान के नारे लगाए, सुमित व उसकी पत्नी लिपिता ने कहा हमारे दोनो के परिवार किसान परिवार से जुड़े हुए है।

किसान सबका पेट पालते है। सरकार को किसानों की मांग सुनी चाहिए, किसानों के आंदोलन का हिस्सा बनते हुए हमे खुशी मिल रही है। सरकार को एक मेसिज देने के लिए ट्रेक्टरों पर बारात लेकर गए थे ताकि किसानों के समर्थन में एक संदेश दे चुके। शादी वाले दिन परिवार के लोगो ने प्रण लिया था जिसे आज पूरा करने जा रहे है। सुमित अपनी पत्नी के साथ किसानों के लिए खाने का कंबल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static