पटरी पर आ रही है हरियाणवी पॉप संगीत इंडस्ट्री, लॉकडाउन में रुके 500 गीतों की शूटिंग शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 12:57 PM (IST)

सोनीपत: कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन का असर हरियाणवी पॉप संगीत इंडस्ट्रीज पर भी सीधा पड़़ा। लॉकडाउन के कारण 500 से अधिक गीतों की शूटिंग रुक गई थी  जिससे इंडस्ट्रीज का 8 से 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। अब सबकुछ ठीक होने के बाद फिल्म जगत लोगों का मनोरंजन के लिए तैयार हैं। हरियाणा के कलाकारों की बात करें तो कुछ सालों में इन्होंने दिलों पर अलग छाप छोड़ी है। यू-टयूब चैनलों से जहां कॉमेडी शो देकर गुदगुदा रहे हैं, वहीं हरियाणवी गीत अब विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं।  

लोगों में गीतों और कलाकारों का क्रेज बढ़ा तो सार्वजनिक शूटिंग मुश्किल होने लगी। सिरसा, हिसार, करनाल, दिल्ली अलिपुर, कुतुबगढ़, बुराड़ी, सोनीपत आदि जगह एक दिन के 25 से 30 हजार किराए तक पर लोकेशन मिल रही हैं।मुख्य कलाकार तो अन्य माध्यमों से लाइव आकर सोशल गतिविधियों में शामिल रहे, लेकिन अन्य कलाकार पूरी तरह बेरोजगार ही रहे। हरियाणवी गायक  अन्नु कादियान ने कहा कि लॉकडाउन में न गीतों की शूटिंग नहीं हो रही थी। अब फिर काम पर लग गए हैं।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static