एक साल से दे रहा था चकमा...फरीदाबाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को घर से दबोचा, POCSO केस में था फरार

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 03:02 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जोन से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में दर्ज हुए पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

बता दें कि यह मामला वर्ष 2025 का है। जोकि एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था। इस मामले में कुल 3 आरोपी शामिल थे। पकड़ा गया आरोपी बादल (22 वर्ष) है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चावला कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। 

मामले के 2 आरोपियों को वर्ष 2025 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बादल लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल और पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को चावला कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक बल्लभगढ़ के DCP प्रतीक अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रात में उसके घर से पकड़ा गया। आरोपी यहां अपने माता-पिता के साथ किराए पर रह रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static