तबीयत बिगड़ती रही लेकिन हौंसला नहीं टूटा: रोहताश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 09:16 AM (IST)

हिसार (संदीप): अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलिमंजारों को फतेह कर हिसार लौटने पर पर्वतारोही रोहताश खिलेरी व विद्युत नगर निवासी पर्वतारोही अनु यादव का जोरदार स्वागत किया। यादव धर्मशाला से विद्युत नगर हिसार तक विजयी जुलूस निकाला किया। राहगीरों ने व शहरवासियों ने अनु यादव व रोहताश खिलेरी का हौंसला बढ़ाया।

अनु यादव के पिता ओमबीर यादव ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि हिसार आने पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने व विद्युत नगर वासियों ने अनु यादव व रोहताश खिलेरी को सम्मानित का उनका हौंसला बढ़ाया है। इस मौके पर रोहताश खिलेरी ने कहा कि तबीयत बिगड़ती रही, लेकिन हौंसला नहीं टूटा आखिर अपना मिशन पूरा किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static