अच्छी खबर: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सेहत में सुधार, नहीं आया बुखार

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 12:03 PM (IST)

गुरुग्राम: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है, जोकि राहत की बात है। चिकित्सकों के मुताबिक अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। हालांकि वह अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर ही हैं। 

इस बारे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके दूबे ने कहा कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री को बुखार नहीं आया, वहीं उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी सुधार हुआ है। उनके स्वास्थ्य सुधार से संतुष्ट हैं। बता दें कि बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बीते पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

जिसके बाद पहले उन्हें अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक ले आया गया, वहां पर पर भी स्वास्थ्य लगातार गिरता रहा है। जिसके बाद उन्हें मेदांता में शिफ्ट किया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि विज को निमोनिया के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था, लेकिन अब उनका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static