दक्षिण हरियाणा में हीट वेव की संभावना, तेजी से बढ़ रहा तापमान

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 10:56 AM (IST)

 

करनाल: तापमान में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। करनाल का तापमान धीरे-धीरे 40.0 डिग्री के पास पहुंच रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों विशेषकर दक्षिणी हरियाणा में, हिसार, नारनौल, जींद, सिरसा व रेवाड़ी क्षेत्रों में तापमान 40.0 डिग्री के पार पहले ही हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक शुष्क चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जिस कारण से तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है। आने वाले सप्ताह भर में दक्षिण हरियाणा में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। उत्तर हरियाणा में भी तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static