हरियाणा में सताएगी गर्मी! 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, Heat Wave की चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 11:46 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक हरियाणा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

PunjabKesari

हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से पांच दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में 16 से 18 तारीख तक लू चलने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static