रोहतक में तेज मूसलाधार बारिश, किसानों के चेहरे खिले

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 05:08 PM (IST)

रोहतक(दीपक):  आज रोहतक व आसपास के क्षेत्र में  सुबह से ही बारिश हो रही है। तेज बारिश ने किसानों के चेहरे खिल उठे है क्योंकि किसान मानसून का लंबे समय से धान की रोपाई के लिए इंतजार कर रहे थे। कल हरियाणा में मानसून ने दस्तक दी है।  जिले में सबसे कम बारिश 10 एमएम हुई लेकिन आज तेज बारिश से खेत बारिश के पानी ले लबालब हो गए। 

दो दिन से बारिश होने से गर्मी लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि हरियाणा में 15 से 20  दिन के करीब मानसून देरी से पहुंचा है। देरी से मानसून पहुंचने से आम लोगो के साथ साथ किसानों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी थी। इनकी धान की खेती की रोपाई में देरी हो रही थी जो किसान धान की रोपाई कर चुके थे बारिश नहीं होने  की वजह व सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। 

 किसानों का कहना है इस बारिश से खेती को फायदा हुआ है साथ मे गर्मी से भी राहत मिली है। इस समय धान की रोपाई का समय है धान की रोपाई के लिए पानी की बहुत ही आवश्यकता होती है। बारिश गन्ना ,जवार ,कपास को भी फायदा होगा इन फसलों को भी पानी को इस समय बहुत जरूरत थी। किसान का डीजल का पैसा बचा है धान की खेती में किसान का एक एकड़ पर काफी का खर्चा हो जाता है। गर्मी के कारण तापमान 45 डिग्री तक चल रहा गर्मी ने लोगो को बहुत दिक्कत हो रही थी। खेती के साथ साथ लोगो को गर्मी से भी निजात मिली है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static