किसान संगठनों के रेल रोको अभियान के तहत हाई अलर्ट जारी, 80 रेलवे लाइनों को रोकने की योजना

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़ : किसान संगठनों के 18 फरवरी को रेल रोको अभियान के दृष्टिगत हरियाणा सरकार पूरी तरह चौकसी बरत रही है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है। सभी रेंज के ए.डी.जी.पी. व आई.जी. के अलावा पुलिस आयुक्तों व पुलिस अधीक्षकों (एस.पी.) को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की अहम रेलवे लाइनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन चलाने का ऐलान किया हुआ है। 12 बजे से शाम को 4 बजे तक किसान रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे और ट्रेन नहीं चलने दी जाएंगी। किसान संगठनों द्वारा हरियाणा में कुल 80 रेलवे लाइनों को रोकने की योजना बताई जा रही है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप विर्क ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से बातचीत करके सुरक्षा का रिव्यू किया। स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे जी.आर.पी. तथा आर.पी.एफ. की मदद के साथ रेलवे लाइनों पर गश्त बढ़ाए।

किसान संगठनों ने जिला व मंडल स्तर पर किसानों की लगाई ड्यूटी
प्रदेश के किसान संगठनों ने जिला व मंडल स्तर पर किसानों की ड्यूटी लगाई। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों के आसपास बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों द्वारा रेलगाडिय़ां रोक कर विरोध-प्रदर्शन होगा। पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किसान संगठनों के साथ बैठकों का आयोजन करके यह सुनिश्चित करें कि 4 घंटे के विरोध प्रदर्शन के दौरान पब्लिक तथा सरकारी संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए। संवैधानिक दायरे में रहकर विरोध किया जाए। 

रेलवे अधिकारियों को भी किया सतर्क
पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रेलवे ट्रैक पर बैठने वाले किसानों पर खास नजर रखें। विरोध-प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों द्वारा रेलवे ट्रैक को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए। इसके लिए किसान संगठनों की आड़ में कोई असामाजिक तत्व रेलवे ट्रैक को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए। रेलवे के अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई भी किसान संगठन तथा असामाजिक तत्व रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। इसका भी ख्याल रखा जाएगा। डी.जी.पी. मनोज यादव ने पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से सटे जिलों की पुलिस को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

अम्बाला रेल मंडल के अधिकारियों ने किया मंथन
किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे भी सतर्क हो गया है। अम्बाला मंडल के अधिकारियों ने आज संबंधित शाखाओं के अधिकारियों से इस संबंध में विचार-विमर्श किया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए कई रेलगाडिय़ों को रद्द किया गया है। कई ट्रेन के रूट डायवर्ट किए हैं और उन्हें देरी से चलाया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static