हाईकोर्ट भी पंजाब और हरियाणा की अलग-अलग होनी चाहिए: रणधीर सिंह

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 01:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने कुलदीप बिश्नोई पर कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में हर किसी को स्वतंत्रता प्राप्त है कि वह किसी भी दल में जाए। बिश्नोई ने अपने राजनीतिक सफर में पहले भाजपा से समझौता किया, फिर हरियाणा जनहित कांग्रेस नाम से पार्टी बनाई और फिर कांग्रेस में जा मिले। अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद यह साफ है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई केवल आदमपुर तक ही सीमित नेता हैं। उनके पिता भजन लाल ने जरूर करनाल इत्यादि से चुनाव लड़े। लेकिन इनका अपने हलके के बाहर कोई ज्यादा बात नहीं है। इसलिए वह हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। हमारे नेताओं ने भिवानी, बाढड़ा, डबवाली और राजस्थान तक चुनाव लड़कर जनता में अपनी पकड़ को प्रदर्शित किया है। हमारा दल एक राष्ट्रीय दल है और हमारे नेता जनता में जननायक की नजर से देखे जाते हैं।

रणधीर सिंह ने कहा कि आज तक पंजाब ने हमें यूटी में हमारा 40 फ़ीसदी का हिस्सा नहीं दिया। बीबीएमबी में आज भी हरियाणा के अधिकारी नहीं हैं। विधानसभा में हमारे 90 विधायक हैं। 2026 में परिसीमन होगा तो सारे भारत में विधायकों की संख्या बढ़ेगी। हरियाणा में लगभग 115 - 125 विधायक होने की संभावना है। लेकिन आज विधानसभा में हमारे विधायकों, स्टाफ और मंत्रियों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इसलिए नई विधानसभा का फैसला बेहद सुकून देने वाला है और फैसले को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर द्वारा अमित शाह का धन्यवाद किया गया है।

हमारी पार्टी की तरफ से भी उनका धन्यवाद है और उम्मीद करता हूं कि 3 साल में यह नई विधानसभा बनकर तैयार हो जाए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नई विधानसभा से चंडीगढ़ पर हरियाणा का दावा कैसे कमजोर होगा,यह पुख्ता करें। क्योंकि नई विधानसभा भी चंडीगढ़ में बनने जा रही है। बहुत से सरकारी भवन आज भी हमारे पंजाब से अलग चंडीगढ़ में ही हैं। पंजाब ने सेक्टर 39 चंडीगढ़ में मंत्री हाउस बना रखे हैं। मेरा मानना है कि हाई कोर्ट भी पंजाब और हरियाणा के अलग अलग होनी चाहिए।

उन्होंने विधायकों को मिल रही धमकियों पर बयान देते हुए कहा कि इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री लगातार नजर बनाए हुए हैं और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से विधायक भी मिले थे। प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। किसी भी सूरत में इस मामले में लापरवाही नहीं होगी। उन्होंने इस मौके पर 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने हरियाणा में आकर सभी विधायकों से वोट की अपील की थी। भाजपा- जजपा और लगभग निर्दलीय विधायक उनके हक में वोट देंगे। राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति के नाम भी होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static