Haryana Weather: शिमला से भी ठंडा हुआ हिसार, 2.2 डिग्री सेल्सियस पर जमा पारा

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 11:00 AM (IST)

हिसार: हरियाणा में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट व अलसुबह देर रात्रि धुंध छाए रहेगी।  जनवरी माह के जाते-जाते भी हिसार की सर्दी अपने ही रिकार्ड तोड़ रही है। इस साल के सीजन में हिसार में बुधवार को रात्रि तापमान सबसे कम दर्ज किया। 2.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा जमा, जिसके कारण खेतों में ओस की चादर जमी हुई दिखाई दी। यह मौसम पहाड़ों को भी सर्दी के मामले में पीछे धकेल रहा है।

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि तापमान में गिरावट होने का सबसे बड़ा कारण हवाओं से जुड़ा है। दरअसल कुछ समय पहले पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को पास करते हुए पहाड़ों की तरफ गया। जिसने पहाड़ों पर बर्फवारी की। इसके बाद पहाड़ों की तरफ से उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ रवाना हुई जिसने रात्रि तापमान में गिरावट लाने की कोशिश की है। यही कारण है कि मंगलवार से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static