होडल सीआईए ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 साल से चल रहा था फरार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 06:45 PM (IST)

होडल(हरिओम): होडल की सीआईए पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं इसके कारनामे से पीड़ित महिला आत्महत्या कर ली थी। आरोपी की पहचान राजू उर्फ ऋषि राज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस मामले की जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज जंगशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के नेतृत्व में जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून 1995 को आरोपी ने होडल के गांव मित्रौल में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था।  दुष्कर्म के बाद पीड़िता इतनी आहत हुई कि उसने एक 1 जुलाई 1995 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी समय आरोपी राजू उर्फ ऋषिराज को गिरफ्तार किया गया था और अदालत एडीजे फरीदाबाद की अदालत से 23 जुलाई 1998 को धारा 376 आईपीसी के तहत 10 साल कैद व 3000 जुर्माना व धारा 306 में 5 साल कैद व 1500 जुर्माना सजा हुई थी।

इस आरोपी को वर्ष 2000 में माननीय उच्च न्यायालय चंडीगढ़ से जमानत हुई। जिसकी अपील 6 अक्टूबर 2010 में अदालत श्रीमान टीपीएस मान जज हाई कोर्ट चंडीगढ़ से अपील खारिज कर दी गई । आरोपी उसके बाद से फरार चल रहा था। जिसके बाद माननीय उच्च न्यायालय हाई कोर्ट चंडीगढ़ से री अरेस्ट वारंट जारी हुआ और आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान राजू उर्फ ऋषि राज पुत्र विजय सिंह उर्फ बृजकिशोर निवासी मितरोल यह हाल पता मकान नंबर 2107 सेक्टर 44 सी चंडीगढ़ में किराए के मकान में वकील बनकर रह रहा था।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static