लॉकडाउन में फंसी थाईलैंड की युवती से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 11:48 AM (IST)

हिसार : लॉकडाउन के बीच यहां फंसी थाईलैंड की 41 साल की एक स्त्री के साथ वीरवार देर रात रैड स्कवेयर मार्कीट के रिजैंसी होटल में एक कर्मचारी ने दुष्कर्म किया, जबकि उसके एक साथी ने प्रयास किया। पुलिस के अनुसार थाईलैंड की 41 साल की युवती अपनी एक सहेली के साथ टूरिस्ट वीजा पर 3 मार्च को हवाई जहाज से भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तरी थी। वे दोनों सहेलियां लॉकडाउन के बीच जून में हिसार में आ गई।

दोनों ने शहर में अलग-अलग होटलों में ठहरने के बाद वीरवार शाम को रैड स्कवेयर मार्कीट के रिजैंसी होटल में रुम बुक कराया था। कुछ देर बाद दोनों युवतियां यहां के अपने एक दोस्त के साथ होटल से बाहर चली गई। वे रात 1 बजे के बाद लौटी। आरोप है कि होटल कर्मचारी गुलशन ने रुम में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म किया। युवती 3 बजे के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर होटल से बाहर निकल आई औऱ हंगामा किया। किसी के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को शांत कराया। पुलिस ने नामजद गुलशन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके गुलशन को हिरासत में ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static